Welcome to Rangoli Gardens!
A vibrant community. A secure home. Shared memories. A stronger tomorrow.
Welcome to Rangoli Gardens — established in 2010, a thriving residential community where families, friendships and a shared sense of belonging come together.
Rangoli Gardens is the largest residential township in Rajasthan with more than 4,500 residents enjoying a thriving community living.
RGOWS came into existence in 2012 when Phase 2 of the township was handed over by the builder to its residents. Phase 3, 4 and 5 got completed in 2014, 2015 and 2018 respectively.
Spread across 42 towers and home to over 1,600 families, Rangoli Gardens is much more than a place to live. It is a community built on togetherness, participation and the belief that when residents come together, we can create a better environment for everyone.
From festivals and cultural celebrations to sports, plantation drives, community initiatives and neighbourhood awareness programmes, Rangoli continues to grow through the energy, enthusiasm and contribution of its residents.
The Rangoli Gardens Owners Welfare Society (RGOWS) works towards building a well-managed, transparent and progressive community — while encouraging residents to participate, contribute and take collective ownership of the place we proudly call home.
Together, we make Rangoli.
This website is a common platform for Rangoli residents to stay informed, participate in community initiatives, access important information and connect with the activities of RGOWS.
रंगोली गार्डन्स में आपका स्वागत है!
एक उल्लासमय समुदाय — एक सुरक्षित घर — साझा यादें — और एक सशक्त कल।
रंगोली गार्डन्स में आपका स्वागत है — जहाँ घरों की गिनती से आगे बढ़कर एक ऐसा समुदाय आकार लेता है, जिसमें परिवार हैं, रिश्तों में आत्मीयता है और साथ होने का एहसास है। यहाँ हर दिन कुछ नया जुड़ता है और हर अनुभव हमारी सामूहिक स्मृतियों का हिस्सा बन जाता है।
42 टावर्स और 1,600 से अधिक परिवारों से सजा रंगोली गार्डन्स केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि एक ऐसा साझा परिवेश है जहाँ लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं और मिलकर इसे बेहतर बनाने में योगदान देते हैं। हमारा विश्वास है कि किसी भी समुदाय की असली पहचान उसकी इमारतों से नहीं, बल्कि उसमें रहने वाले लोगों के रिश्तों, सहभागिता और सामूहिक भावना से बनती है।
त्योहारों की उमंग हो या सांस्कृतिक आयोजनों की रंगत, खेलकूद का उत्साह हो या पौधारोपण की हरियाली — रंगोली की पहचान उसके निवासियों की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से बनती है। यही सहभागिता हमारे समुदाय में ऊर्जा भरती है और इसे निरंतर समृद्ध करती है।
रंगोली गार्डन्स ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी (RGOWS) का प्रयास है कि इस समुदाय को सुव्यवस्थित, पारदर्शी, सुरक्षित और प्रगतिशील बनाए रखने के साथ-साथ ऐसा वातावरण भी विकसित हो, जहाँ हर निवासी अपनेपन के साथ जुड़े और अपनी भूमिका को महसूस करे। एक बेहतर समुदाय केवल व्यवस्थाओं से नहीं, बल्कि सदस्यों की जागरूकता, सहभागिता और योगदान से बनता है।
आइए, हम सब मिलकर रंगोली को महज़ रहने की जगह नहीं, अपनेपन से भरा अपना घर बनाएँ।
यह वेबसाइट इसी साझा भावना को आगे बढ़ाने का एक माध्यम है — रंगोली के निवासियों को जोड़ने, महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने, सामुदायिक गतिविधियों से अवगत कराने और RGOWS की विभिन्न पहलों में सहभागिता के अवसर उपलब्ध कराने का एक साझा मंच।
रंगोली गार्डन्स — हमारा घर, जहाँ हम सिर्फ़ रहते नहीं, यादों के खूबसूरत पल भी पिरोते हैं।